33.4 C
Dehradun
Wednesday, July 15, 2026


spot_img

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, आठ लाख का इनामी माओवादी और तीन साथी ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी माओवादी दिलीप बेड़जा अपने तीन साथियों के साथ मारा गया। दिलीप नेशनल पार्क एरिया कमेटी का डिविजनल कमेटी सदस्य (डीवीसीएम) था। घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने एक महिला माओवादी और तीन पुरुष माओवादियों के शव, एके-47 राइफल व .303 राइफल बरामद की है।
जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ जारी थी। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि माओवादी दिलीप बेड़जा के साथ सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च आपरेशन चलाया।
दोपहर तक दो माओवादियों के शव मिले, जिनमें से एक की पहचान दिलीप के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि शाम को दोबारा मुठभेड़ हुई, जिसमें एक महिला समेत दो माओवादियों के शव मिले। अन्य माओवादियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
बता दें कि वर्ष 2025 में करीब 550 माओवादी मारे गए तथा 2,500 के करीब माओवादियों ने समर्पण किया है। केंद्र और राज्य सरकार ने मार्च 2026 तक माओवादी हिंसा के समूल उन्मूलन का लक्ष्य तय किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तीन महीने में शुरू होगा धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: नागर विमानन मंत्री

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया है कि धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तीन महीने के भीतर चालू हो जाएगा। परियोजना...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और व्यापार जारी रखने का...

0
नई दिल्ली।  भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है। भारत ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध...

सरकार ने देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक जारी किया सरकार ने देश का...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक-आईएसपी का पहला प्रायोगिक सूचकांक जारी किया। इससे पहली बार औपचारिक सेवा क्षेत्र की गतिविधियों...

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू हो जाएगा। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा समझौता – दोहरा...

पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के...