22.6 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र बोले भाजपा 60 पार हुई तो मदन कौशिक होंगे सीएम

सोशल मीडिया पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कार्यकर्ता, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत से कह रहे हैं कि ‘वे मदन कौशिक को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री का जवाब है कि इसके लिए भाजपा को 60 से अधिक सीटों पर विजय दिलानी होगी।’ त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस बयान के अपने-अपने हिसाब से राजनीतिक निहतार्थ निकाले जा रहे हैं।

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं और समर्थकों से उन्होंने कहा कि यदि भाजपा इस बार चुनाव में असफल रहती है या फिर उम्मीद से कम सीट जीतती है तो इसका ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सिर फूटेगा। कहा जाएगा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक थे। ऐसा कहकर उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं से सवाल पूछा कि क्या वह ऐसा चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं से यह भी पूछा कि वह चार बार से एक ही शक्ल देखकर बोर तो नहीं हो गए।

उनके इस सवाल के जवाब में भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने कहा कि वह तो मदन कौशिक को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इस पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्हें इसके लिए भाजपा को 60 से अधिक सीट पर जिताना होगा। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह बात खुद से नहीं, बल्कि कार्यकर्त्‍ताओं की मदन कौशिक को मुख्यमंत्री बनाने संबंधी बात के जवाब में कही।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...

0
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...

चिर परिचित अंदाज में फिर प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम

0
देहरादून। सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखंड की बेहतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन...

अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा भारतः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए...

प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में 210 किमी लंबे, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का...

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...