27 C
Dehradun
Sunday, March 15, 2026


spot_img

उत्तराखंड : 14 फरवरी को वोट का इंतजार, सभी तैयारियां पूरी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की खास अपील

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का चुनाव प्रचार शनिवार शाम छह बजे थम गया है। अब सोमवार 14 फरवरी को मतदान का इंतजार है। शनिवार को प्रचार थमने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव मैदान में हुंकार भरते नजर आए।

वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि वोट सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने साथ जरूरी सामग्री जरूर लेकर जाएं, जिससे उनको वोट डालने में कोई दिक्कत ना हो।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक मत बेहद अमूल्य है। पहचान पत्र खो जाने पर मतदाता अपना आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, डीएल, पासपोर्ट भी ला सकते हैं। कोरोना गाईडलाइन का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडिगो का बड़ा फैसला: मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते दोहा, कुवैत समेत सात...

0
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण दोहा, कुवैत और शारजाह सहित क्षेत्र के सात स्थानों के लिए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण...

0
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कोलकाता में लगभग 18 हजार 6 सौ 80 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और...

भारतीय ध्वज वाले जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित पार किया

0
नई दिल्ली। भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित तरीके से पार कर लिया है। पत्तन, पोत...

देशभर के खुदरा बिक्री केंद्रों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध: पेट्रोलियम...

0
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देशभर के खुदरा बिक्री केंद्रों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।...

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में राज्यपाल ने दिया विश्व शांति, एकता और आध्यात्मिक चेतना का...

0
देहरादून/ऋषिकेश: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव–2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर...