22.4 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

दर्दनाक हादसा: कुएं के पास चल रहा था नाच गाना, रस्म के दौरान कुएं में गिरकर बच्चों समेत 13 की मौत

कुशीनगर: उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में कल रात एक दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। जिले के नौरंगिया के स्कूल खास टोला में रात करीब साढ़े आठ बजे गांव की महिलाएं और युवतियां मटकोड़ (विवाह के पहले निभाई जाने वाली एक रस्‍म) के निकलीं थीं। उनके साथ बच्चे और किशोरियां भी थीं। नौ बजे मटकोड़ के बाद लौट रहे सभी लोग आगे कुएं के पास जमा हुए और नाच गाना शुरू हो गया। स्लैब पड़ा होने से किसी को पता ही नहीं चला कि यह धरातल है या कुएं की स्लैब। स्लैब पर भीड़ बढ़ गयी और वह टूटकर गिर गया।

कुछ ही देर में चीख पुकार मच गई। हादसे की खबर गांव के लोगों को हुई। भीड़ जुटी और लोगों को निकालने के प्रयास में जुट गयी। अंधेरा था, इसलिए यह लगा था कि कम लोग गिरे होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि लंबी सीढ़ी लगाकर गिरे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू हुआ। कुछ देर में भीड़ जुटी टार्च से रोशनी की गई तो पता चला कि कई लोग गिरे हैं। इसके बाद एंबुलेंस के लिए 112 नंबर पर सूचना दी गयी। संपर्क मे देर हुई।

इससे पहले ही पुलिस आ चुकी थी। पुलिस के प्रयास से फायर ब्रगेड को बुलाया गया। कुएं में पाइप के साथ पंप लगाया गया। कुएं पानी खाली होने पर पता चला कि कुल 23 लोग गिरे थे। सभी को अस्पताल भेजा गया। इनमें 13 की मौत की सूचना मिली है। अफरा तफरी का माहौल है। शिनाख्त होने में वक्त लगेगा। उधर, सांसद विजय दुबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की सूचना सीएम कार्यालय को दे दी गई। बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के इलाज के लिए टीम लगाई गई है।

एंबुलेंस पहुंचने में हुई काफी देर

ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की कि रात में करीब 9.30 बजे एंबुलेंस को 112 पर सूचना दी गयी। एंबुलेंस ने आने में काफी देर कर दी, जबकि पुलिस कुछ ही देर बाद पहुंच गयी। पुलिस ने अपनी गाड़ी से कुएं सेनिकाले गए महिलाओं व किशोरियों का अस्पताल भेजवाया। यदि एंबुलेंस समय से आ जाती को कई जानें बच सकती थी। डीएम एसराजलिंगम ने कहा कि यह सभी जांच का विषय है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...