25.5 C
Dehradun
Sunday, August 30, 2026


spot_img

उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए कई आइडियल लोकेशन: अक्षय कुमार

देहरादून: उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के एस चौहान ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एवं फ़िल्म निर्माता जैकी बगनानी से मुलाकात करते हुए उनको उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉपी टेबल बुक भेंट की। अक्षय कुमार ने कहा कि उनको उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग में बहुत मजा आया।उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड में पहली बार शूटिंग करने आये है यहाँ के डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार है।

फ़िल्म निर्माता जेक्की बगनानी ने कहा कि उनकी फिल्म अक्षय कुमार और रकुलप्रीत के साथ 20 दिन से मसूरी और देहरादून में शूट की गई जिसमें 400 लोगों का टीम सम्मिलित थी। मसूरी तथा देहरादून में 12 होटल ,80 इनोवा कार शूटिंग अवधि में बुक की थी तथा लगभग 1000 जूनियर कलाकार उत्तराखंड से लिये गए थे। जिसके कारण उत्तराखंड राज्य के लिए रोजगार सृजन के साथ साथ उत्तराखंड के डेस्टिनेशन का फ़िल्म माध्यम से प्रचार प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि यहाँ पर फ़िल्म शूटिंग के अनुभव बहुत ही बेमिसाल रहा तथा उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के सिंगल विंडो सिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें फ़िल्म शूटिंग की परमिशन बहुत ही आसानी से एक ही स्थान पर मिली।

उन्होंने कहा वह जल्दी ही बहुत बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में उत्तराखंड में शूट करेंगे। आज गांधी पार्क तथा पुलिस लाइन,देहरादून में फ़िल्म की शूटिंग पूरी की गई। उत्तराखंड में 20 दिन की शूटिंग करने के बाद आज पूरी टीम मुंबई चली गई है। फ़िल्म में लाइन प्रोड्यूसर का काम उत्तराखंड के इम्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी की टीम ने किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...