22.6 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

उत्तराखंड: कांग्रेस को सता रहा है EVM में सेंधमारी का डर…!

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब सबको 10 मार्च का इंतजार है, जब जनता का फैसला सामने आएगा और पता चलेगी कि इस बार उत्तराखंड में किसकी सरकार बनेगी। लेकिन अब कांग्रेस को ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ का डर सता रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक फेसबुक पर पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने अपने जिला अध्यक्षों से EVM की निगरानी करने के लिए कहा है। कांग्रेस लगातार अच्छे प्रदर्शन की बात कहते हुए सरकार बनाने का दावा भी करने लगी है।

यहां तक कि पूर्व CM हरीश रावत ने खुद को मुख्यमंत्री के रूप में भी प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस को स्ट्रांग रूम की निगरानी को लेकर भी चिंता होने लगी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा कि परिणाम वाले दिन यानी दस मार्च तक स्ट्रांग व मतगणना स्थलों की निगरानी करें।

गोदियाल की पोस्ट के कई मायने समझे जा रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष और कांग्रेस उम्मीदवारों की बैचेनी भी इससे बढ़ चुकी है। पदाधिकारी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर अपने स्तर से निगरानी बढ़ाने की तैयारी करने लगे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...

0
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...

चिर परिचित अंदाज में फिर प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम

0
देहरादून। सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखंड की बेहतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन...

अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा भारतः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए...

प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में 210 किमी लंबे, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का...

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...