20.8 C
Dehradun
Monday, May 4, 2026


spot_img

BSF में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे ADG संजय गुंज्याल

उत्तराखंड में अगर पुलिस फोर्स और जनता के सबसे करीब कोई अफसर है तो वह संजय गुंज्याल हैं। जहां भी तैनाती रही छोटे से छोटा कर्मचारी भी तारीफ ही करता नजर आता है। आईपीएस होने का घमंड और हनक तो संजय गुंज्याल के करैक्टर में कभी नजर ही नहीं आई। ठेठ पहाड़ी मिजाज के संजय गुंज्याल को जहां भी तैनाती मिली वहां खुद को साबित करके दिखाया। आज की एसडीआरएफ को यहां तक बनाने और खड़ा करने में संजय गुंज्याल का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

दिसंबर के महीने में एडीजी संजय गुंज्याल ने प्रतिनियुक्ति के लिए आइटीबीपी और बीएसएफ में आवेदन किया था अब उन्हें बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति के लिए बुलाया गया है। जिस तरह कि उनकी कार्यप्रणाली रही है वह बीएसएफ में भी अलग से पहचाने जाएंगे। प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक से सम्मानित आईपीएस संजय गुंज्याल का कार्य करने का तरीका सब में अलग से पहचाना जाता है। 2021 महाकुंभ का सफल संचालन अगर अकेले किसी अधिकारी के नेतृत्व पर हुआ है तो वह तत्कालीन आईजी कुंभ संजय गुंज्याल थे।

ADG संजय गुंज्याल को 5 साल के लिए बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति के आमंत्रित किया गया है । बीएसएफ में वह आईजी बीएसएफ के तौर पर कार्य करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘पैडमैन’ अरुणाचलम मुरुगनाथम नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए नामित, बदल दी महिलाओं की...

0
कोयंबटूर: तमिलनाडु के सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनाथम, जिन्हें 'पैडमैन' के नाम से जाना जाता है, को 2026 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित...

भारत आ रहे एक और एल.पी.जी. टैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया

0
नई दिल्ली। भारत आ रहे मार्शल आइलैंड्स ध्वज के एल.पी.जी. टैंकर, एमटी सर्व शक्ति, ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया। इसमें 46...

इंफाल एयरपोर्ट के पास हुआ बम विस्फोट, जातीय हिंसा की तीसरी बरसी पर घटी...

0
नई दिल्ली। मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में रविवार को बम विस्फोट हुआ है। यह धमाका राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच...

गैलेक्सी-आई ने स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से दुनिया का पहला ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन...

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सी ने कैलिफोर्निया से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से विश्‍व के पहले ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन दृष्टि, का प्रक्षेपण किया।...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम कालः मुख्यमंत्री धामी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य मां भगवती...