29.6 C
Dehradun
Sunday, July 26, 2026


spot_img

निर्वाचन आयोग से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, इस मसले पर दर्ज की आपत्ति

देहरादून: उत्तराखंड में मतदान हो चुका है, वहीं सभी की निगाहें 10 मार्च को आने वाले चुनाव परिणाम पर लगी हुई हैं। लेकिन, अपनी जीत के दावे कर रही कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस का कहना है कि मतपत्रों को दुरुपयोग भाजपा के पक्ष में किया जा सकता है। साथ ही हरिद्वार पंचायत चुनाव की आरक्षण अधिसूचना जारी करने पर भी आपत्ति जताई।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे एक ज्ञापन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्तमान विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं अशक्तजनों की सुविधा हेतु मतपत्रों की छपाई कर ऐसे मतदाताओं के घर पर जाकर मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। साथ ही जो शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात किये गये थे उन्हें भी डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान करने की सुविधा दी गई है। परन्तु पौडी गढ़वाल सहित कई अन्य जनपदों से यह सूचना आई है कि दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं अशक्तजनों हेतु छपवाये गये मतपत्र उन मतदाताओं तक न पहुंचकर इन मत पत्रों का दुरूपयोग भाजपा के पक्ष में किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी पौडी गढ़वाल से उनके द्वारा स्वयं कई बार वार्ता करने के उपरान्त भी कोई समाधान प्राप्त नहीं हो पाया। गणेश गोदियाल ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के डाक मतपत्रों के सम्बन्ध में भी यही शिकायत प्राप्त हुई है कि कई ऐसे कर्मचारियों, जिन्होंने डाक मतपत्र हेतु आवेदन किया है। उन्हें डाक मतपत्र आवंटित नहीं किये गये हैं। साथ ही कई जनपदों से ऐसी भी शिकायत है कि ऐसे कई कर्मियों को मतपत्र प्राप्त करने हेतु जारी प्रार्थना पत्र आवंटित नहीं किये जा रहे हैं जो कि निष्पक्ष मतदान को परिलक्षित नहीं करता है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने निर्वाचन आयोग से इन मतपत्रों का दुरूपयोग रोकने हेतु जिलाधिकारी पौडी गढ़वाल के साथ-साथ अन्य सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की। एक अन्य ज्ञापन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की कि हरिद्वार जनपद में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर शासन स्तर से परिसीमन एवं आरक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किये गये हैं, जबकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया अभी समाप्त नहीं हुई है तथा राज्य में विधानसभा चुनावों हेतु जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में इस प्रकार की कार्यवाही आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उलंघन है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि प्रदेश में जारी चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर लगाई गई आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवधि समाप्त होने तक हरिद्वार जनपद में पंचायत चुनाव हेतु परिसीमन एवं आरक्षण की प्रक्रिया पर तुरन्त रोक लगाई जाय।प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महासचिव प्रदीप तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी आदि शामिल थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा कंाग्रेस प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया गया कि उपरोक्त मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिये जा रहे हैं तथा हरिद्वार में त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों हेतु आरक्षण एवं आवंटन की कार्यवाही को स्थगित कर करने के भी निर्देश दिये गये हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

0
नई दिल्ली। प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। विश्व के सबसे पवित्र बौद्ध तीर्थ स्थलों...

प्रल्हाद जोशी होंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री होंगे। श्री जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालय के अतिरिक्त...

सरकार द्वारा मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद सीजेपी ने की आंदोलन समाप्त...

0
नई दिल्ली। सीजेपी ने सरकार द्वारा उनकी मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद अपना आंदोलन वापस ले लिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा...

सरकार सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधन रोकथाम) संशोधन विधेयक पेश करेगी

0
नई दिल्ली।  सरकार सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधन रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। यह विधेयक सदन के सोमवार के कामकाज...

छात्र आंदोलन के बीच केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

0
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। नीट पेपर लीक मामले...