नई दिल्ली। गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद देश छोड़कर फरार हुए लुथरा बंधुओं को मंगलवार को थाईलैंड से दिल्ली लाया जाएगा। गोवा पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीमें दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगी। उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा, जहां से गोवा पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। बता दें कि 6 दिसंबर की रात बर्च बाय रोमियो लेन नाम के इस नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लुथरा हैं।
अधिकारियों ने साफ किया कि गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं जा रही है, बल्कि दिल्ली में ही केंद्रीय एजेंसियों से लुथरा बंधुओं की कस्टडी ली जाएगी। इसके लिए गोवा पुलिस की एक टीम सोमवार देर रात दिल्ली पहुंची। कस्टडी मिलने के बाद सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा को मंगलवार देर रात गोवा लेकर जा सकते हैं। इसके बाद उन्हें अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा, जहां उनसे आगे पूछताछ होगी। बुधवार को लुथरा बंधुओं को गोवा पुलिस मापुसा अदालत में पेश कर सकती है।
थाईलैंड से लुथरा बंधुओं के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने थाई पक्ष को सभी जरूरी दस्तावेज सौंप दिए हैं। इसमें पासपोर्ट रद्द होने के बाद जारी किए गए आपातकालीन प्रमाण पत्र भी शामिल हैं। ज्यादातर कानूनी अड़चनें दूर हो चुकी हैं। थाई इमिग्रेशन अधिकारी भारतीय एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अब मामला बैंकॉक की एक स्थानीय अदालत में अंतिम कानूनी समीक्षा के लिए रखा जाएगा, जो थाई कानून के तहत निर्वासन से पहले जरूरी प्रक्रिया है। थाई पुलिस ने भारत के अनुरोध पर फुकेट के एक रिसॉर्ट से दोनों भाइयों को हिरासत में लिया था।
गौरतलब है कि ये पूरी घटना तब की है, जब बीते छह दिसंबर की रात, अरपोरा स्थित बिर्च क्लब में अचानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 पर्यटक और 20 कर्मचारी की मौत हुई। क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा हैं। गोवा सरकार और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सभी कानूनी कार्रवाई तेज़ और सख्ती से पूरी की जाएगी।
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को लाया जाएगा भारत, एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस लेगी हिरासत में
Latest Articles
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्णः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता...
नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
देहरादून। सचिवालय में सचिव गृह शैलेश बगोली की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के...
जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की भागीदारी, वैश्विक साझेदारियों पर जोर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के एवियन में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के उच्च स्तरीय कार्य सत्र में भाग ले रहे हैं।...
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उच्च...
नई दिल्ली। फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय कार्य सत्र में भाग...















