22.6 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


spot_img

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त तय, इस दिन खुलेंगे बाबा के कपाट

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के कपाट.. 6 मई को सुबह 6.25 बजे भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। आज शिवरात्रि के मौक़े पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आचार्य, वेदपाठी और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में महाशिवरात्रि पर्व पर यह शुभ मुहूर्त निकाला गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के मौके पर हर साल पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन निकाला जाता है।

इसी मान्यता के चलते आज मंगलवार सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पंचाग पूजा की गई। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ कपाट खोलने के लिए बाबा केदारनाथ की चल विग्रह डोली पहले ऊखीमठ से प्रस्थान कर 3 मई को फाटा विश्राम के लिए पहुंचेगी। जबकि 4 मई को गौरीकुंड और 5 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जहां मई को सुबह बजे से भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे. वहीं मंदिर में हवन यज्ञ, भजन कीर्तन और स्कूली बच्चों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन और बाद में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

kedarnath

इस दिन खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट

इसके अलावा उत्तराखंड के चारों धामों में से बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख भी तय हो चुकी है। बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 8 मई को प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बता दें कि बसंत पंचमी के अवसर पर नरेन्द्रनगर राजदरबार में आयोजित समारोह में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई है। जबकि, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट हर वर्ष अक्षय तृतीया के दिन ही खुलते हैं। आपको बताते चलें कि चारधाम यात्रा पर पिछले साल कोरोना के प्रभाव का काफी असर पड़ा जिस वजह से स्थानीय लोगों की अजिविका प्रभावित हुई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व विवाद: शिवकुमार को CM बनाने की फिर उठी मांग, 80 से...

0
बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ता के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के एक करीबी विधायक...

भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर किए हस्ताक्षर, हिंद महासागर से भूमध्य...

0
नई दिल्ली। भारत और ग्रीस ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक समझौता किया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...

बंगाल में SIR को जानबूझकर रोका जा रहा’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया...

रूसी तेल खरीदेगा भारत?: विदेश सचिव बोले- कच्चा तेल खरीद के जितने अधिक विकल्प...

0
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कच्चे तेल की खरीद में विविधता को ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी बताया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा...

मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी...