23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

यूक्रेन: बमबारी की चपेट में आने से एक भारतीय छात्र की मौत

रूस की बमबारी के बीच यूक्रेन से भारत के लिए बुरी खबर आ रही है. बमबारी की चपेट में आने से एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर इस दुखद समाचार को साझा किया. बागची ने ट्वीट किया, ‘हम गहरे दुख के साथ पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई. विदेश मंत्रालय पीड़ित परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से की बात
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भारतीय छात्र नवीन ज्ञानगौदर की मौत पर शोक व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने नवीन के पिता शेखर गौड़ा को फोन कर सांत्वना दी. इसको वास्तविक त्रासदी बताते हुए, मुख्यमंत्री ने नवीन के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए परिवार को सभी समर्थन का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले पर विदेश मंत्रालय से बात कर रही है. मंगलवार की सुबह अपने बेटे की आखिरी फोन कॉल को याद करते हुए, भावुक शेखर गौड़ा ने कहा कि नवीन उसे दिन में कम से कम दो या तीन बार फोन करता था.

यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन में भारतीय छात्र नवीन की मौत की दुखद खबर मिली. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं. उन्होंने आगे कहा कि वह फिर कहना चाहते हैं कि भारत सरकार को छात्रों की सुरक्षित निकासी के लिए एक रणनीतिक योजना की आवश्यकता है. संकट के समय में हमारे लिए हर मिनट कीमती है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...