34 C
Dehradun
Saturday, May 2, 2026


spot_img

देहरादून: एकतरफा प्यार में पागल छात्र ने ले ली छात्रा की जान…!

देहरादून: राजधानी देहरादून में कॉलेज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक छात्र ने एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक छात्र छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। इसको हत्या की वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि यह मामला सहस्त्रधारा रोड पर स्थित कॉलेज का है। कॉलेज के बाहर छात्र ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार निवासी मृतक छात्रा वंशिका सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट से डी फार्मा का कोर्स कर रही थी। उसके साथ शामली निवासी आरोपी छात्र आदित्य तोमर भी पढ़ता था।

हाल ही में दोनों की दोस्ती हुई थी। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी के मुताबिक वंशिका गुरुवार शाम को अपने दोस्त के साथ कॉलेज के पास डेली नीड्स कैफे आई और वहां पर आदित्य भी आ गया। जहां पर पहले उसने छात्रा से बात की। इसके बाद ना जाने क्या हुआ कि उसने छात्रा को कैफे से बाहर खींचा और गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद वह कुछ दूर तक पैदल दौड़ा। जहां पर उसकी बंदूक गिर गई और वह बाइक भी मौके पर छोड़कर चला गया। घटनास्थल पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मदद से घायल वंशिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी वंशिका को बीते कुछ महीनों से जानता था और वह हत्या से ठीक पहले वंशिका से किसी को बुलाने की बात कह रहा था।

वंशिका ने अपने दोस्त को फोन भी किया था लेकिन वह वहां नहीं पहुंच सका। इतने में जब विवाद और गर्म हो गया तो आरोपी ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का मानना है कि मामला एक तरफा प्यार का हो सकता है। फिलहाल आरोपी की कॉल डिटेल्स निकाली गई है सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और...

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आगामी 15 जून 2026 से होंगी शुरू

0
नई दिल्ली। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयासः महाराज

0
देहरादून। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए...

राज्यपाल ने एलबीएस एकेडमी में 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य...

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी

0
देहरादून: शनिवार को राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित...