28.3 C
Dehradun
Friday, March 6, 2026


spot_img

उत्तराखंड: नौकरी दिलाने के नाम पर युवती के साथ किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ केस दर्ज

सितारगंज: उत्तराखंड में दुष्कर्म के संवेदनशील मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कभी शादी तो कभी नौकरी का झांसा देकर अपराधिक प्रवृत्ति के लोग इस कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। इस बार सिडकुल में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने यूपी की युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती का गर्भपात कराकर भी अपने साथियों के साथ दुष्कर्म किया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि 13 अगस्त साल 2020 में उसकी पहचान जिला शाहजहांपुर के ग्राम कुंदना के रहने वाले सुखवीर के साथ हुई। आरोपित ने कहा कि वह उसकी नौकरी सिडकुल में लगवा सकता है क्योंकि वह यहां पर एक फैक्ट्री में एचआर के पद पर कार्यरत है।

जब आरोपित ने स्थाई नौकरी दिलाने का वादा किया तो युवती उसके झांसे में आ गई। इसके बाद 27 अगस्त को आरोपित ने किराए के घर में युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपित ने उसका गर्भपात करा दिया। बाद में 04 दिसंबर को आरोपित ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गंदा काम किया। जिसका उन्होंने वीडियो बना लिया।

जिससे परेशान होकर युवती 23 अप्रैल 2021 से रुद्रपुर शहर में रहने लगी। युवती ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके उसने बताया कि सिडकुल ढाल के पास मिले सुखबीर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर शारीरिक संबंध बनाने के दबाव बनाया। पुलिस ने इस मामले में तीनों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नेपाल के आम चुनाव में 60% मतदान; 6500+ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद

0
काठमांडो: पड़ोसी देश नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान किया गया। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन...

UN ने कहा- खाड़ी क्षेत्र में 35 हजार लोग फंसे, ईरान में 1230 पहुंचा...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति...

असम में वायुसेना का सुखोई-30 विमान रडार से गायब, कार्बी आंगलोंग में खोज अभियान...

0
गुवाहाटी: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान रडार से कट गया। चोखिहोला इलाके के बाद से विमान...

राष्ट्रपति ने बिहार समेत नौ प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले

0
नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण,...