22.7 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

योगी के सिर UP का ताज, केशव मौर्य-ब्रजेश पाठक बने डिप्‍टी CM, अन्‍य विधायक ले रहे मंत्री पद की शपथ

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ग्रहण लिया है. यह शपथ ग्रहण शाम 4 बजकर 21 मिनट पर हुआ है. इस शपथ ग्रहण के साथ इन्होंने इतिहास रच दिया है क्योंकि उत्तरप्रदेश की राजनीति में आज़ादी के बाद से लेकर 1985 के चुनावों तक कांग्रेस का दबदबा रहा.नब्बे के दशक में मंडल-कमंडल की राजनीति से चलते कांग्रेस प्रदेश में कमज़ोर हुई तो समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भाजपा का प्रभाव प्रदेश में चल पड़ा. किंतु कोई भी मुख्यमंत्री इस प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी नहीं कर पाया.

योगी ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ली. CM योगी के साथ केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इसके साथ ही आज कैबिनेट मंत्री के रूप में 16 विधायक भी शपथ ले रहे हैं. योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इसके साथ ही बीजेपी और NDA शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

इसके साथ ही योगी कैबिनेट के लिए 52 मंत्रियों की लिस्‍ट फाइनल हुई है. ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया गया है. नितिन अग्रवाल और कपिल देव अग्रवाल सहित 14 मंत्रियों को राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार दिया गया है. सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्‍ना, स्‍वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्‍मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नन्‍द गोपाल गुप्‍ता, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेन्‍द्र उपाध्‍याय, आशीष पटेल और संजय निषाद को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. इसके साथ ही कैबिनेट मंत्रियों के अलावा नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवीन्‍द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्‍यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्‍सेना और दया शंकर मिश्र (दयालु) को राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार दिया गया है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’

0
नई दिल्ली।  कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...

भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...

सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...

0
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें सिलिगुड़ी कॉरिडोर- चिकन नेक की...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...