26 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

सावधान: चारधाम यात्रा शुरू होते ही शुरू हुआ नकली नोटों का कारोबार

देहरादून: उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है, ऐसे में चारधाम यात्रा मार्ग पर नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। टिहरी पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर बडी संख्या में जाली नोट चलाने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत अंतर्राज्यीय गिरोह के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत में लगातार सघन चैकिंग की जा रही थी, इसी क्रम बुधवार को थाना देवप्रयाग को सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ लोग जाली नोट देकर खरीदारी कर रहे हैं । उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये सघन चैकिंग कराई गई चैकिंग के दौरान तहसील चौक देवप्रयाग में कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस की चैकिंग को देखते हुये अपना वाहन तेजी से निकालने की कोशिश की जिस पर पुलिस द्वारा उक्त वाहन (HR 10AC-9147 WAGON R) को जबरन रोककर उक्त वाहन में बैठे 04 व्यक्तियों एवं वाहन की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 200 रुपये के जाली नोट बरामद हुये।

आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि वो लोग गुड़गांव हरियाणा में जाली नोटों को प्रिंट करते है तथा अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदारों से छोटी छोटी चीजें लेकर नोटों को असली के रूप में चलाते हैं। उन लोगों को यह पता चला कि चारधाम यात्रा चलने वाली है जिसमें भारी संख्या में यात्री आते है अतः हम लोग रुद्रप्रयाग तक गये थे जहां से हमने वापसी के दौरान कई जगह नकली चलाये थे।

आरोपियों के नाम/पता

सचिन पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम छपरा थाना राय जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 35 वर्ष

हितेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा उम्र 22 वर्ष

दीपक कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम छपरा बहादुरपुर थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 35 वर्ष

मोहित पुत्र रविंद्र कुमार निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा उम्र 29 वर्ष

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...