33.3 C
Dehradun
Saturday, June 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड: कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने कराया नामांकन

चंपावत: चंपावत उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। दोनों ही मुख्य दलों भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी दी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने उपचुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है। समिति की कमान अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी को सौंपी गई है, जबकि खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को संयोजक बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी चंपावत उप चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के मुताबिक, पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं की विभिन्न कमेटियां बनाई जाएंगी, जिनमें उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चंपावत उपचुनाव के नतीजे आश्चर्यजनक एवं चौंकाने वाले होंगे तथा कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से विजय होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा

0
हरिद्वार: देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...

प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह

0
देहरादून। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों व विकासखंडों में आगामी 29 जून से...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...

देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ की गतिविधियों में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों...

0
हरिद्वार/देहरादून।  देश भर में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...

राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात

0
देहरादून। राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार...