29.4 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026


spot_img

The Lady Killer की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और भूमि पैडनेकर

नैनीताल: हिंदी फिल्म सिनेमा के अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म “द लेडी किलर” की शूटिंग के लिए सोमवार शाम नैनीताल होटल मनु महारानी पहुंच गए हैं। होटल पहुंचने पर महाप्रबंधक नरेश गुप्ता और अन्य कर्मचारियों ने अभिनेता व अभिनेत्री का स्वागत किया। बुधवार से उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू होगी जो चालीस दिन तक चलेगी।

नैनीताल में 40 दिन तक इस फिल्म की शूटिंग अलग-अलग जगहों पर होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक अजय बहल की फिल्म द लेडी किलर में मुख्य अभिनेता के रूप में अर्जुन कपूर और अभिनेत्री के रूप में भूमि पेडनेकर हैं। इस पूरी फिल्म की शूटिंग मनाली में चल रही थी, वहीं से फ़िल्म यूनिट नैनीताल आई है। फ़िल्म “द लेडी किलर” में अभिनेता अर्जुन कपूर एक केमिस्ट के किरदार में नजर आने वाले है।जिसके लिए नैनीताल के जूम लैंड में एक पुरानी दुकान को मेडिकल शॉप के रूप में तैयार किया जा चुका है।

इस मेडिकल शॉप के स्वामी भी अर्जुन कपूर होंगे। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर द इंप्रेशन ग्रुप के मंयक तिवारी हैं जो नैनीताल से रिश्ता रखते हैं। असिस्टेंट लाइन प्रोड्यूसर पुलकित ग्रोवर हैं। होटल के महाप्रबंधक नरेश गुप्ता ने बताया कि डिमांड पर अर्जुन और भूमि के लिए अलग से होटल में एक कमरा खाली कर जिम बनाया जा रहा है जहां वे दोनों अलग से वर्कआउट कर सकें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम देशभर में लागू; केंद्र सरकार ने योजना के...

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण-वी.बी जी राम जी गारंटी अधिनियम 2025 आज से पूरे देश में लागू हो गया है।...

सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो...

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एन.एच-148एई के लिए 6 लेन...

सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया

0
नई दिल्ली। सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक के लिए बढा दिया है। मंत्रिमण्‍डल की नियुक्‍ति समिति ने...

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

0
देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए...

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से...