24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिये ये निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की बैठक के दौरान अधिकारियों पीएम गतिशक्ति के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क, रेलवे, औद्योगिक विकास एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए यह भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में गति शक्ति योजना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय सचिवों को निर्देश दिये यह जल्द सुनिश्चित किया जाए कि उनसे संबंधित विभागों में गति शक्ति के तहत प्रथम एवं द्वितीय चरण में क्या-क्या कार्य होने हैं। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि विभागों द्वारा पीएम गति शक्ति के तहत गति शक्ति पोर्टल में परियोजनाओं के महत्वपूर्ण डेटा चयनित कर डाले जाएं। पीएम गति शक्ति के कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिये कि वे अतिशीघ्र इससे संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन हेतु अपनी विभागीय टीम का गठन करें तथा पीएम गति शक्ति के तहत होने वाले कार्यों की नियमित समीक्षा भी करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...