28.9 C
Dehradun
Friday, April 17, 2026


spot_img

CBSE Term 2 Result: जानें कब आएंगे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

नई दिल्ली: सीबीएसई 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर है। 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। छात्र सीबीएसई परिणाम 2022 को एसएमएस, कॉल, आईवीआरएस या डिजिलॉकर के माध्यम से भी देख सकते हैं।

इस साल देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की गई हैं. सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की टर्म 1 परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थी, जबकि टर्म 2 परीक्षा अप्रैल से जून 2022 के बीच में आयोजित की जा रही है।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मई 2022 को खत्म हो गई थी. वहीं, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 जून 2022 को खत्म होगी। हालांकि, सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के परिणाम स्कूलों में भेज दिए गए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

परिसीमन के बाद किसी भी क्षेत्र की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगीः गृह मंत्री...

0
नई दिल्ली। लोकसभा में आज महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयक विचार और पारित करने के लिए पेश किए गए। इनमें...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति सुचारू, सरकार ने स्थिति नियंत्रण में बताई

0
नई दिल्ली। सरकार, पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच प्रमुख क्षेत्रों में तैयारियां और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रखे हुए...

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण नारी शक्ति का अधिकार : प्रधानमंत्री...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश की पचास प्रतिशत आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए।...

समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागीय मंत्री ने की समीक्षा

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने...

राज्यपाल ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक...