25.2 C
Dehradun
Thursday, September 17, 2026


spot_img

ग्राफ़िक एरा के समर फ़ेस्ट में जागर सम्राट भरतवाण ने बांधा समा

देहरादून: ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में चल रहे समर फेस्ट 2022 में जहां एक तरफ जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम सिंह भरतवाण ने उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों का जादू बिखेरा, वहीं प्रसिद म्यूजिक कंपोजर कनिष्क सेठ ने अमीर खुसरो और बाबा बुले शाह जैसे सूफियों के कलामों को नए अंदाज में पेश किया।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो कमल घनशाला ने पद्मश्री प्रीतम सिंह भरतवाण को 2 लाख की सम्मान राशि भेंट करते हुए कहा कि सफलता पाने के साथ-साथ नई पीढ़ी का अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना जरूरी है। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में डांस टू द ट्यून ऑफ उत्तराखंड फोक म्यूजिक कार्यक्रम में पद्मश्री प्रीतम सिंह भरतवाण के 32 सदस्य डांस ट्रूप ने उत्तराखंड के पारंपरिक गीतों, जागरों और पवाड़ों को राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पारंपरिक वाद्यों जैसे डोल, डमरू और थाल के सुरों के साथ पेश किया। एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति से उन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकप्रिय कुमाऊँनी गायक बिशन सिंह हरियाला ने भी दर्शकों को देर तक अपने गीतों पर थिरकाया।

जाने माने सूफी ट्रांस म्यूजिक कंपोजर कनिष्क सेठ ने अमीर खुसरो और बाबा बुल्ले शाह के प्रसिद्ध सूफी कलामों को सूफी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांस के रूप में युवाओं के सामने पेश किया। उन के ट्रांस सूफी कंपोजिशंस रंगी सारी, की जानना और सड्डा साहिब की बिट्स पर छात्र छात्राएं देर तक थिरकते नजर आए। देवाश्री ने वोकलिस्ट के तौर पर और अद्वंत ने बांसुरी पर कनिष्क सेठ को संगत दी। प्रसिद सूफी रॉक बैंड परवाज ने अपनी फ्यूजन म्यूजिक पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...