14.9 C
Dehradun
Wednesday, November 19, 2025


देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, CJI ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली. संसद के केंद्रीय कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता व हस्तियां मौजूद रहे. प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ लेने के बाद संबोधन की शुरुआत जोहार ! नमस्कार ! से कीं. उन्होंने कहा, “मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं. आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे. मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है, जब हम अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा.”

उन्होंने कहा, “भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं. आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है.”

मुर्मू का राष्ट्रपति बनना कई लिहाज से ऐतिहासिक अवसर है. वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनी. वहीं, आजादी के 75वें साल में द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं.

द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण करने से पूर्व निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कीं. यहां रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी. वहीं, सुबह करीब 8.20 बजे निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण से पहले अपने आवास से राजघाट पर पहुंची और यहां बापू को नमन की.

शपथ ग्रहण समारोह में ये लोग किए गए आमंत्रित
शपथ ग्रहण समारोह से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे. समारोह के बाद दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर संसद के सेंट्रल में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा.

21 तोपों की दी जाएगी सलामी

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. शपथ समारोह सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा. सीजेआई एनवी रमना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. शपथ ग्रहण के बाद नई राष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगी. मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं. अगर आज बारिश हो जाती है तो राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला औपचारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा.
बता दें, 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग हुई थी. एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा गया था. 21 जुलाई को काउंटिंग में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली थी. बीजेपी का दावा है कि 125 विधायकों और 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग कर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीमान्त गाँवों के विकास एवं पलायन रोकथाम को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

0
देहरादून। सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल ने आज सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम...

केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्याें पर फिर दिया 100...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन और लगातार सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार...

सीएम बोले ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों...

राज्य के दोनों मंडलों में एक-एक स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन की स्थापना को रोडमैप तैयार...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के...

भारत और अमेरिका के बीच जल्द हो सकता व्यापार समझौता

0
वॉशिंगटन। अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता हो सकता...