38.3 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

चश्मा लगाने से आंखों के नीचे हो गए हैं काले घेरे तो ट्राई करें ये घरेलू टिप्स…

आज के समय में हमारा अधिकतर समय कंप्यूटर या मोबाइल फोन चलाते हुए बीतता है। यही वजह है कि आजकल बड़े से लेकर बच्चों तक को कमजोर नज़र के कारण चश्मा लग गया है। लगातार चश्मा पहनने से नाक पर काले निशान पड़ जाते हैं जो देखने में बेहद खराब लगते हैं। कई लोग इन धब्बों को हटाने के लिए महंगी क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप घर पर मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इन धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं –

टमाटर

टमाटर भी चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में कारगर होता है। इसमें त्वचा को एक्सफोलिएट करता है जिससे चेहरे की मृत त्वचा हट जाती है। टमाटर का पेस्ट बनाकर इसे नाक पर निशान वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नज़र आने लगेगा।

एलोवेरा जेल

अगर चश्मे के कारण नाक पर काले धब्बे हो गए हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा में एंटीएजिंग गुण होते हैं और इसके साथ ही यह त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसके लिए एलोवेरा की पत्ती को बीच से काटकर उसके गूदे का पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को धब्बे पर लगाएं और हल्के हाथों मसाज करें। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आलू

आप नाक पर बने चश्मे के निशान को हटाने के लिए आलू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आलू का रस एक त्वचा पर एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है और दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। नाक पर मौजूद चश्मे के निशान मिटाने के लिए आलू का रस लगाएं। इसके लिए एक कच्चा आलू लें और इसे कद्दूकस कर लें। अब इसे निचोड़कर इसका रस निकाल लें। आलू के रस को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 10-15 मिनट तक रखें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

शहद

शहद भी त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे हटाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के दाग-धब्बे दूर करने में मददगार होते हैं। इसके लिए शहद को धब्बों पर लगाकर हल्के हाथों मसाज करें। इसके बाद सूख जाने पर साफ पानी से चेहरा धो लें।

संतरे के छिलके

चश्मे के कारण पड़ने वाले निशान को दूर करने के लिए आप संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। संतरे के छिलके में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो दाग-धब्बों को हटाने में मदद करते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके पीसकर इसमें दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...