29.1 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

उत्तराखंड: सहकारिता और डेयरी विभाग के दो अफसरों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, जानिए पूरा मामला

देहरादून: डेयरी और सहकारिता विभाग में कार्यरत दो अफसरों के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। अफसरों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और बैंक का पैसा डूबाने के आरोप हैं। सचिव डेयरी और सहकारिता डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इनमें दुग्ध संघ के प्रभारी महाप्रबंधक रहे मान सिंह पाल और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक दीपक कुमार का नाम शामिल हैं। डेयरी विभाग के अंतर्गत दुग्ध संघ देहरादून के सहायक प्रबंधक (विपणन) मान सिंह पाल को पूर्व में महाप्रबंधक का प्रभार दिया गया था।

उनके कार्यकाल के दौरान तमाम तरह की अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त हुई थी। विभागीय जांच में उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया शिकायतें सही पाईं गई थीं। इसके बाद उन्हें मूल पद पर भेज दिया गया था। इस बीच उनकी ओर से आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने की शिकायत भी शासन को मिली थी। इस मामले में विजिलेंस जांच कराने के लिए फाइल विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई थी। उनकी संस्तुति मिलने के बाद इसमें विजिलेंस जांच के आदेश शासन की ओर से किए हैं।

दूसरे मामले में राज्य सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक दीपक कुमार का पहले ही डिमोशन करते हुए उन्हें महाप्रबंधक के पद पर वापस भेज दिया था। उन पर आरोप है कि राज्य सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक रहते हुए बैंक के एनपीए में बढ़ोत्तरी हुई। जिससे बैंक को वित्तीय नुकसान हुआ। सचिव डेयरी और सहकारिता डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि विभागीय मंत्री से अनुमोदन मिलने के बाद दोनों ही मामलों में विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...

DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...

0
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब

0
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...