25.2 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

29 नवंबर से होगा उत्तराखंड शीतकालीन सत्र, प्रस्ताव तैयार

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 5 दिसंबर को गैरसैंण के स्थान पर देहरादून में होने की संभावना है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार हो गया है। विधायी और संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को विचलन से मंजूरी दे दी है। 16 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। आपको बता दें कि विधायी विभाग ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा गया। सीएम ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दे दिया है। विधायी विभाग प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की मंजूरी की सूचना विधानसभा सचिवालय को भेज दी है।

बताया जा रहा है कि इस सत्र में अनुपूरक बजट का प्रस्ताव पेश होगा। इसके साथ ही सत्र में महिला क्षैतिज आरक्षण का अध्यादेश और राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का संशोधित विधेयक भी आएगा। वहीं विपक्ष ने गैरसैंण में सत्र कराने की मांग की थी। हालांकि तीन विधायकों ने सीएम को पत्र लिखकर देहरादून में ही सत्र कराने की मांग रखी थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...