27.3 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

13 मार्च को गैरसैंण में शुरू होगा बजट सत्र, अधिसूचना जारी

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 13 मार्च से गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में शुरू होगा। राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय ने सत्र के सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी।

उधर, विधायकों ने सत्र के लिए अब 560 प्रश्न लगाए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की हाल में हुई बैठक में गैरसैंण में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के लिए 13 से 18 मार्च की अवधि तय की थी। सरकार की ओर से मिले इससे संबंधित प्रस्ताव को विधानसभा ने राजभवन को भेजा था।

वहां से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को सत्र के आयोजन की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। गैरसैंण में विधानसभा भवन के सभामंडप में साउंड सिस्टम को ठीक करने का कार्य चल रहा है तो अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। शीघ्र ही सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य विषयों को लेकर बैठकें होंगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...