23.9 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

जरूरी खबर: सेना भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, पूरी जानकारी यहां…

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। सेना भर्ती को सुव्यवस्थित, अभ्यर्थियों के लिए सुगम व वर्तमान तकनीकी प्रणाली के अनुकूल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। इसी क्रम में भर्ती प्रक्रिया अब तीन चरणों में होगी। पहला चरण सामान्य प्रवेश परीक्षा का होगा, दूसरा भर्ती रैली के लिए अलग-अलग स्थानों पर बुलाया जाएगा और तीसरा चरण चयनित अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना होगा।

यह जानकारी पिथौरागढ़ के एआरओ में भर्ती निदेशक कर्नल अमिय त्रिपाठी ने पत्रकारों से वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि सेना जूनियर कमीशंड अफसर (जीसीओ) व अन्य के पहले चरण के लिए इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को www.joinindianarmy.nic.in (जेआइए वेबसाइट) पर आनलाइन पंजीकरण कर आनलाइन ही आवेदन पत्र जमा करना है। इसके बाद एक सामान्य प्रवेश परीक्षा में भाग लेना है, जो पूरे देश में 176 स्थानों पर एक साथ होगी। पंजीकरण के समय पांच परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प होगा। आनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए प्रति अभ्यर्थी शुल्क पांच सौ रुपये तय किया गया है। शुल्क का 50 प्रतिशत हिस्सा भारतीय सेना वहन करेगी। अभ्यर्थी को 250 रुपये संबंधित बैंक शुल्क ही भरना होगा।

अभ्यर्थियों का पंजीकरण तभी माना जाएगा जब शुल्क का भुगतान होगा और अनुक्रंमाक नंबर मिलेगा। यही अनुक्रमांक नंबर भर्ती रैली की सभी प्रक्रिया में इस्तेमाल होगा। अभ्यर्थियों की मदद के लिए सेना ने पूरी प्रक्रिया वीडियो के माध्यम से ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट और यूट्यूब पर उपलब्ध करा दी है। नई भर्ती प्रकिया के तहत कामन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) में प्रदर्शन के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के लिए निर्धारित स्थल पर बुलाया जाएगा। रैली की प्रक्रिया में कोई तब्दीली नहीं की गई है। अंतिम योग्यता सूची आनलाइन प्रवेश परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के अंक को जोड़कर बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को किसी तरह की जानकारी लेनी हो तो वह 05964297850 पर फोन कर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।

भर्ती रैली के दौरान जो भारी भीड़ देखी जाती थी वह अब काफी हद तक कम की जाएगी। इससे सेना और प्रशासन को भी व्यवस्था में पहले जैसी भारी कसरत नहीं करनी पड़ेगी। भर्ती निदेशक कर्नल त्रिपाठी ने बताया कि आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 16 फरवरी से 15 मार्च तक खुली है। अभ्यर्थी पंजीकरण करने के लिए अपना आधार कार्ड या 10वीं के प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीईई के लिए पिथौरागढ़ भी केंद्र होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...

भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच आज ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने...