34 C
Dehradun
Saturday, May 2, 2026


spot_img

नवरात्रि के आठवें दिन होगी माँ महागौरी की पूजा, जानिए मां की संपूर्ण पूजन विधि

नवरात्रि के आठवें दिन आठवीं दुर्गा यानी महागौरी की पूजा-अर्चना और स्थापना की जाती है। अपनी तपस्या के द्वारा इन्होंने गौर वर्ण प्राप्त किया। कहते हैं शंकर जी की प्राप्ति के लिए कठोर तपस्या करते हुए मां का शरीर धूल से ढककर मलिन हो गया था। तब शंकर जी ने गंगाजल से मां के शरीर को धोया। इसके बाद गौरी का शरीर विद्युत के समान गौर हो गया। तब से ये देवी महागौरी के नाम से विख्यात हुईं। मां शारीरिक, मानसिक और सांसारिक ताप का हरण करने वाली माता महागौरी का नाम दिया गया है।

उत्पत्ति के समय आठ वर्ष की आयु की होने के कारण नवरात्र के आठवें दिन मां की पूजा होती है। अपने भक्तों के लिए मां अन्नपूर्णा स्वरूप हैं, इसलिए इनके भक्त अष्टमी के दिन कन्याओं का पूजन और सम्मान करते हुए महागौरी की कृपा प्राप्त करते हैं। यह धन-वैभव और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं।

महागौरी का प्रिय फूल

शास्त्रों के अनुसार, मां गौरी दांपत्य प्रेम की देवी हैं। माता महागौरी की पूजा करते समय पीले या सफेद वस्त्र भी धारण कर सकते हैं। महागौरी का पूजन करते समय पीले फूल अर्पित करने चाहिए।

भोग

महागौरी को हलवा का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि माता रानी को काले चने प्रिय हैं।

मां महागौरी की पूजाविधि

सबसे पहले सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।

इसके बाद चौकी पर माता महागौरी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद गंगा जल से शुद्धिकरण करना चाहिए।

अब चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के घड़े में जल भरकर उस पर नारियल रखकर कलश स्थापना करें।

इसके बाद चौकी पर श्रीगणेश, वरुण, नवग्रह, षोडश मातृका (16 देवी), सप्त घृत मातृका (सात सिंदूर की बिंदी लगाएं) आदि की स्थापना करें।

अब मां महागौरी का आवाहन, आसन, अध्र्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, आभूषण, फूल, धूप-दीप, फल, पान, दक्षिणा, आरती, मंत्र आदि करें। इसके बाद प्रसाद बांटें।

महाष्‍टमी की पूजा के बाद कन्याओं को भोजन कराना उत्तम माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां महागौरी शुभ फल देती हैं।

इन मंत्रों से मां महागौरी का करें जाप

श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचि:।
महागौरी शुभं दद्यान्त्र महादेव प्रमोददो।।

या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

ओम महागौरिये: नम:।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और...

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आगामी 15 जून 2026 से होंगी शुरू

0
नई दिल्ली। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयासः महाराज

0
देहरादून। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए...

राज्यपाल ने एलबीएस एकेडमी में 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य...

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी

0
देहरादून: शनिवार को राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित...