20.9 C
Dehradun
Monday, May 4, 2026


spot_img

भीमताल विधायक कैड़ा के पिता का निधन, घर पहुंचे CM धामी

भीमताल: मंगलवार शाम को भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा के पिता नारायण सिंह कैड़ा (84) का निधन हो गया। सूचना मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए काठगोदाम सर्किट हाउस से सीधा जजफार्म स्थित विधायक के आवास पर पहुंचे। स्वजनों को ढांढस बंधाते हुए सीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।

बता दें कि विधायक के पिता नारायण सिंह कैड़ा 20 साल तक ओखलकांडा में सरपंच रह चुके हैं। मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के होने के कारण उनकी अलग पहचान थी। क्षेत्र के लोगों के हर दुख-सुख में वह साथ खड़े नजर आते थे। निधन की सूचना मिलने पर सांत्वना व्यक्त करने के लिए जजफार्म स्थित घर पर लोगों का जुटना शुरू हो गया था। आज सुबह 9.30 बजे रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है । उन्होंने पश्चिम...

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर रचा इतिहास

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्‍त जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। पार्टी ने विधानसभा की 294...

केरलम: सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 102 सीटों पर...

0
नई दिल्ली। केरलम में सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – यूडीएफ ने 102 सीटों पर शानदार जीत...

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी के उपस्थित होने पर...

आयुक्त ने की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0
रुद्रप्रयाग/देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय तथा आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप द्वारा आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में...