23.5 C
Dehradun
Tuesday, June 2, 2026


spot_img

CM धामी के निर्देश पर आयोजित विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया कार्यशाला संपन्न

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बुधवार को “रोल ऑफ़ सोशल मीडिया इन गुड गवर्नेंस” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के 50 से अधिक विभागों व राज्य सरकार उपक्रमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों से सोशल मीडिया पर टॉप 3 मोस्ट एक्टिव विभागों को सम्मानित किया गया। जिसमें श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, स्मार्ट सिटी देहरादून और होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में यह अवगत कराया गया कि विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया सम्बन्धी गतिविधियों की हर तीन माह में समीक्षा की जाएगी।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के सोशल मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोषपूर्ण समाधान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सोशल मीडिया टीम द्वारा विभिन्न विभागों की वेबसाइट को और आकर्षक और बेहतर बनाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यशाला में विभागों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अधिक से अधिक रेस्पॉन्सिव, इंफॉर्मेटिव बनाए जाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण समाधान निस्तारण के संकल्प को सोशल मीडिया के जरिए कैसे लागू कर सकते हैं इस विषय में भी जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा विभागों को उनसे संबंधित जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग करने के भी महत्वपूर्ण टूल एंड टैक्टीस बताई गई। इसके अतरिक्त सोशल मीडिया की सुशासन में भूमिका पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री कार्यलय के प्रतिनिधि, कार्यशाला के नोडल सूचना विभाग समेत सभी विभागों के 150 से अधिक सोशल मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा...

0
नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर...

0
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने...

ईडी ने ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की 14 अचल संपत्तियों को धन...

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पंजाब के रामनगर के ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की लगभग 1,600 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियों...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की191 करोड़ की...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के...

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली

0
चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सोमवार से पर्यटकों के दीदार के लिए खुल गई है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए...