27 C
Dehradun
Wednesday, June 24, 2026


spot_img

1500 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता, पेलोड ले जाने में सक्षम… डीआरडीओ ने प्रदर्शित की एंटीशिप

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 77वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने कई अभूतपूर्व आविष्कारों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शित की गई प्रमुख प्रणालियों में 1500 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल शामिल थी।
इस हाइपरसोनिक मिसाइल को भारतीय नौसेना की तटीय आवश्यकताओं को पूरा करने और समुद्री हमले की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजायन किया गया है। यह एक हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल है जो स्थिर और गतिशील दोनों तरह के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। इसे कई प्रकार के पेलोड ले जाने के लिए डिजायन किया गया है।
इसे अपनी तरह की पहली ऐसी प्रणाली बताया गया है जिसमें पूरी तरह से स्वदेशी एवियोनिक्स और उच्च-सटीकता वाले सेंसर लगे हैं। यह एक अर्ध-बैलिस्टिक प्रक्षेप मार्ग पर चलती है, जो शुरुआत में मैक 10 की गति हासिल करने के बाद अपनी उड़ान के दौरान मैक 5.0 की औसत गति कायम रखती है। स्वदेशी रूप से विकसित सेंसर मिसाइल को अंतिम चरण के दौरान गतिशील लक्ष्यों को सटीक रूप से भेदने में सक्षम बनाते हैं।
कम ऊंचाई पर उड़ान में सक्षम होने, उच्च गति और मेनुवर क्षमता के कारण दुश्मन के जमीन और जहाज पर स्थित रडार सिस्टम इसका पता लगाने में असमर्थ रहते हैं। इस वजह से यह बेहद घातक हथियार प्रणाली बन जाती है। इस मिसाइल में दो-चरण की ठोस प्रणोदन राकेट मोटर प्रणाली लगी है। पहले चरण के समाप्त होने और अलग होने के बाद, दूसरा चरण मिसाइल को आगे बढ़ाता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

बीएलओ और फील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्य निर्वाचन अधिकारी

0
देहरादून। जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में जुटे बूथ लेवल अधिकारी के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रूख...

भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए: मुख्य सचिव

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में सचिव समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राज्य में भूमि संसाधनों...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया।...

 लम्बित वादों की समीक्षा बैठक: मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में आगामी अगस्त में सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशेष लोक...

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण का समापन, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर एवं मणिपुर के...

0
देहरादून। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत उत्तरकाशी द्वारा आयोजित 7-दिवसीय विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का भव्य समापन हो...