8.2 C
Dehradun
Thursday, January 8, 2026


देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले इतने केस

भारत में एक बार फिर कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5880 केस मिले हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। इतना ही नहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 6.91% हो गया है। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.67% हो गया है।

देश का राजधानी दिल्ली में कोरोना के करीब 700 केस मिले हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 2500 हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3305 टेस्ट हुए हैं, इनमें से 699 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 788 मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 4587 हो गई है। वहीं बिहार में कोरोना के 42 नए केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा केस पटना में मिले हैं। इससे पहले 46 मामले सामने आए थे। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 137 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीजों की बात करें तो राज्य में कोरोना के 1,764 मामले हैं। राजस्थान में रविवार को कोविड-19 के 165 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है।

भारत में मिल रहे कोरोना केसों में 38 फीसदी केस नए वैरिएंट XBB.1.16 के मिल रहे हैं। जिनोम सिक्वेंसिंग पर नजर रखने वाली INSACOG के मुताबिक, देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना केसों में 38.2% केस XBB.1.16 वैरिएंट के हैं। INSACOG ने गुरुवार को जारी अपने बुलेटिन में बताया कि मार्च के तीसरे हफ्ते तक लिए गए सैंपल में ओमिक्रॉन का XBB वैरिएंट सबसे ज्यादा पाया गया। बुलेटिन के मुताबिक, ओमिक्रॉन और उसके सब वैरिएंट का प्रसार भारत में जारी है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है। खासतौर पर भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में। बुलेटिन में कहा गया है कि भारत के विभिन्न भागों में नया वैरिएंट XBB.1.16 देखा गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडिगो की उपलब्धि: भारत का पहला एयरबस A321XLR विमान दिल्ली में उतारा, लंबी दूरी...

0
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइनइंडिगो ने आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपना पहला एयरबसA321XLR (एक्स्ट्रालॉन्ग रेंज) विमान दिल्ली...

अमेरिकी कानून के उल्लंघन पर स्टूडेंट वीजा पाने में होगी मुश्किल, US दूतावास ने...

0
नई दिल्ली। भारत में अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने पर छात्र वीजा को लेकर गंभीर परिणाम हो...

यूपी में टल सकते हैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, आरक्षण की वजह से आ सकती...

0
लखनऊ: यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टलने के संकेत मिल रहे हैं। मुख्य कारण अभी तक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होना...

पीएम मोदी-गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने वालों पर एफआईआर दर्ज, जेएनयू प्रशासन ने...

0
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस...

ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर भड़के डीएम सविन बंसल, अधिकारियों को लगाई फटकार

0
देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने...