36.8 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले इतने केस

भारत में एक बार फिर कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5880 केस मिले हैं। इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। इतना ही नहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 6.91% हो गया है। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.67% हो गया है।

देश का राजधानी दिल्ली में कोरोना के करीब 700 केस मिले हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 2500 हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3305 टेस्ट हुए हैं, इनमें से 699 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 788 मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 4587 हो गई है। वहीं बिहार में कोरोना के 42 नए केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा केस पटना में मिले हैं। इससे पहले 46 मामले सामने आए थे। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 137 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीजों की बात करें तो राज्य में कोरोना के 1,764 मामले हैं। राजस्थान में रविवार को कोविड-19 के 165 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है।

भारत में मिल रहे कोरोना केसों में 38 फीसदी केस नए वैरिएंट XBB.1.16 के मिल रहे हैं। जिनोम सिक्वेंसिंग पर नजर रखने वाली INSACOG के मुताबिक, देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना केसों में 38.2% केस XBB.1.16 वैरिएंट के हैं। INSACOG ने गुरुवार को जारी अपने बुलेटिन में बताया कि मार्च के तीसरे हफ्ते तक लिए गए सैंपल में ओमिक्रॉन का XBB वैरिएंट सबसे ज्यादा पाया गया। बुलेटिन के मुताबिक, ओमिक्रॉन और उसके सब वैरिएंट का प्रसार भारत में जारी है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है। खासतौर पर भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में। बुलेटिन में कहा गया है कि भारत के विभिन्न भागों में नया वैरिएंट XBB.1.16 देखा गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...

DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...

0
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब

0
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...