29.2 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक अफसर समेत 4 जवान जख्मी बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेर रखा है। राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और CRPF की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा है।

मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा था जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और एक अफसर सहित चार घायल हो गए। बाद में तीन जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल रवाना किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...