27.2 C
Dehradun
Thursday, June 11, 2026


spot_img

सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार: मंत्री गणेश जोशी

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे, जहां भाजपा मसूरी मंडल और मसूरी होटल एसोसिएशन द्वारा यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल ट्रायल पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मसूरी पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मसूरी व्यापार मंडल होटल एसोसिएशन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गांधी चौक पर ढोल नगाड़ो और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।

इस अवसर मसूरी की जनता ने यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल परीक्षण बाद मसूरी वासियों को अगले 30 वर्षों तक पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया।

मंत्री ने बताया कि जून 2018 में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पेयजल योजना निर्माण की घोषणा की थी, जिसकी स्वीकृति के बाद मार्च 2019 में पहली किश्त रुपये 10 करोड़ पेयजल विभाग को मिल गए थे। केन्द्र सरकार की 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना जिसकी पाइपलाइन 18 किमी यमुना से ऊंचाई 1.2 किमी की परियोजना के सफल ट्रायल पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा इस योजना के माध्यम से नब्बे हज़ार से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी और अगले 30 वर्षो तक मसूरी वासियों की पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार और राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मसूरी की पानी की समस्या का निदान हुआ है। मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही मसूरी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा टनल का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके बनने के बाद मसूरी वासियों को जाम से निजात मिलेगी। मंत्री ने कहा धामी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मंत्री ने सभी मसूरी वासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार होने का ही परिणाम है कि मसूरी के लिए इतनी बड़ी योजना स्वीकृत हुई और अब अगले 15 इन बाद इसका पानी भी मसूरीवासियो को मिलेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रपति आगमन से पहले विभागों से मांगा क्लिेयरेंस सर्टीफिकेट

0
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति के...

हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन पर विशेष नीति...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में राज्य के विकास...

आपदा जोखिम न्यूनीकरण, अर्ली वार्निंग सिस्टम, बाढ़ प्रबंधन एवं तकनीकी नवाचारों पर मंथन

0
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में मानसून पूर्व तैयारियों...

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश की यात्रा विश्व की सबसे महत्‍वपूर्ण सफलताओं में...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश की यात्रा विश्व की...

देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं अवश्य पूरी होंगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं अवश्य पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक...