23.1 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

धामी कैबिनेट हुई खत्म, इन मुद्दों पर लगी मुहर

देहरादून: कैबिनेट बैठक हुई खत्म। मुख्य सचिव एस एस संधू कर रहे है ब्रीफिंग।आज़ कैबिनेट में आए 16 विषय, मंत्रिमंडल से दी मंजूरी।

शिक्षा विभाग – बीआरसी और CRC के पदों को मिली मंजूरी, आउटसोर्स के माध्यम से भरे जायेंगे पद।

इको टूरिज्म की नई पॉलिसी को मिली मंजूरी, राज्य में ईको इको टूरिज्म की है अपार संभावनाएं है।

ईको टूरिज्म से होने वाली कुल आय का 10 प्रतिशत ट्रेजरी में जमा होगा, अन्य सभी विकास कार्यों में खर्च होगा।

चाइल्ड केयर लीव में हुआ बड़ा संशोधन, महिलाओं के साथ पुरुषो को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगा बैक पेपर में देने का मौका। दो विषय में फेल होने पर छात्रों को मिलेगा मौका

लावारिस गोवंश के लिए गौशालाओं में ले जाने पर बढ़ाया गया पशु आहार का खर्चा। प्रतिदिन 30 की जगह 80 रुपये मिलेंगे पशु आहार के लिए

पैराग्लाइडिंग के तहत हादसा होने के लिए बनाई गई नियमावली हादसा ना हो इसके लिए नियमावली में ट्रेंड लोगों को ही लाइसेंस दिए जाने के बनाए गए नियम।

स्कूलों में प्रबंधन समिति के चुनाव 3 सालों में ही होंगे पहली प्रबंधन समिति का चुनाव 5 साल किए जाने पर मांगे भी थे सुझाव।

उत्तराखंड में अग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लिया गया बड़ा निर्णय फायर ब्रिगेड को 7 श्रेणियों में बांटा गया। मैदान के साथ साथ पहाड़ के शहरो में भी होगी फायर ब्रिगेड की टीम तैनात।

उधम सिंह नगर में पाल फार्म हाउस की जमीन को विस्थापितों के लिए दिए जाने पर मुहर जमरानी बांध प्रभावितों के विस्थापितों के लिए पाल फार्महाउस की जमीन का किया जाएगा इस्तेमाल।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना को कैबिनेट की मंजूरी। 6 से 12 वी तक के छात्रों को मिलेगी छात्र वृत्ति का लाभ 6 से कक्षा 10 तक के लिए टॉप 10 छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, कक्षा 11 और 12 में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक पाने वालो को मिलेगी छात्रवृत्ति

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...