13 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

IMA में तैनात रहे लेफ्टिनेंट कर्नल पर यौन शोषण का आरोप, सेना ने किया कोर्ट मार्शल

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में तैनात रहे एक लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ सिविलियन महिला क्लर्क से शारीरिक संबंध बनाने और उसके आईवीएफ ट्रीटमेंट के लिए स्पर्म डोनेट करने का आरोप लगा था। लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप स्वीकार किए। इसके बाद सजा के तौर पर उसकी मूल रैंक, बढ़ा हुआ वेतन और रैंक की तीन साल की वरिष्ठता को वापस ले लिया गया है। महिला का पति सेना में हवलदार है।

जानकारी के अनुसार, उक्त सैन्य अधिकारी सेना की एजुकेशन कोर से है। घटना के वक्त आईएमए की अकादमिक शाखा में तैनात था। इसी दौरान आईएमए में काम करने वाली एक महिला क्लर्क से उसके शारीरिक संबंध बने। महिला के पति कोर ऑफ इंजीनियर्स में हवलदार हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे है। जांच में पता चला कि महिला के आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान भी वह कई बार उसके पास गया और स्पर्म डोनेट किए। यह मामला तब खुला जब अधिकारी की तैनाती आईएमए से बाहर हो गई।

लेफ्टिनेंट कर्नल से संपर्क टूटने के बाद महिला ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए सैन्य अधिकारियों से शिकायत की। लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ इसी साल 11 अप्रैल को कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआत में उसने खुद पर लगे आरोपों को नकार दिया। लेकिन, महिला ने व्हॉट्सएप चैट, कॉल रिकार्डिंग जैसे सबूत उपलब्ध कराए तो सभी आरोप स्वीकार लिए। बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रुड़की में चली कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया के तहत उसे बृहस्पतिवार को दोषी करार दिया गया है।

मामले में सेना की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, बीईजी रुड़की में बृहस्पतिवार को दिनभर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई चली। वहां यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, आईएमए प्रशासन ने इस पूरे मामले में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया है। आईएमए के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लेफ्टिनेंट कर्नल की अब आईएमए में तैनाती नहीं है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन...

0
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी...

‘भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता’, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन...

0
नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...

बाबुलनाथ मंदिर विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसला, साधु को खाली करना होगा कब्जा; पर मिली...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर से जुड़े कब्जा विवाद में 75 वर्षीय साधु को मंदिर परिसर का हिस्सा खाली करने...

प्रदेशभर में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाहीः डीजीपी

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु...

देहरादून में “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’’ का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र...