29.1 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

International Yoga Day: सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया योग

देहरादून: इस वर्ष विश्व भर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ-साथ कई लोगों ने योग करके इस दिन को खास बनाया। योग गुरु बाबा रामदेव ने नवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह अभिनंदन भारतीय सनातन संस्कृति का अभिनंदन है, राष्ट्र का अभिनंदन है, जिसे पूरे विश्व में आत्मसात किया है।

बाबा रामदेव ने पीएम मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र में योग कर रहे हैं, और पूरे विश्व को भारतीय योग की शक्ति से परिचित करा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देश को आगे ले जाने ना सिर्फ क्षमता है, बल्कि उनके पास अगले 25 वर्षों का विजन भी है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सोच और दृष्टिकोण का परिणाम होगा कि भारत जब अपनी आजादी का सौवां वर्ष बनाएगा तब वह विश्व की सबसे बड़ी आध्यात्मिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और सामरिक शक्ति होगा। भारत विश्व को दशा और दिशा देने में समर्थ हो जाएगा, यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण सोच और कार्य से ही संभव होगा।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि उनका संकल्प है कि देश दुनिया में कोई भी व्यक्ति विशेषकर कोई भी राजनीतिक व्यक्ति मोटा ना रहे। इसके लिए उन्होंने योग के 5 सूत्र बताए। बाबा रामदेव ने दावा किया कि उनके आह्वान पर पतंजलि योगपीठ के लाखों स्वयं सेवकों ने पूरे विश्व में जगह-जगह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की शाखाएं लगाई है, जहां करोड़ों की संख्या में लोग आज के दिन योग कर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...

DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...

0
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब

0
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...