25.9 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026


spot_img

गोवा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

गोवा: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गोवा के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान आज कृषि बाजार गोवा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने को कौसंब के उपाध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला एवं गोवा मंडी बोर्ड के चेयरमैन प्रकाश विलीप एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों से मंडी में निर्मित गोदाम, मॉल और उसमे मौजूद उत्पाद के बारें में तथा उसके रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मंत्री ने मंडी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट के बारे में भी जानकारी प्राप्त की साथ ही वहां उपस्थित कर्मचारियों से भी मुलाकात की ओर उनका हाल चाल भी जाना। तत्पश्चात कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कौसंब के अधिकारियों के साथ बैठक की ओर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान कृषि बाजार गोवा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के संबंध में कौसंब के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गोवा में काजू का रो मटेरियल ( कच्चा काजू) की कीमत करीब 100 से 150 रु.प्रति किग्रा.में मिलता है। लेकिन गोवा की अपेक्षा अन्य राज्यों में काजू 1500 से ₹1600 में मिलता है। जिससे इसका फायदा किसानों को नहीं मिल पाता है।

इस संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कहा एक ऐसा मैकेनिजम तैयार किया जाए। जिससे प्रत्येक राज्य अपने राज्यों में एक प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेंगे और वह गोवा मार्केटिंग बोर्ड से समझौता कर कच्चा काजू उपलब्ध कराएंगे। जिससे अन्य राज्य भी अपने यहां काजू को प्रोसेस कर तैयार कर सके। मंत्री ने कहा निश्चित ही इससे किसानों को फायदा होगा और उनकी आजविका में भी सुधार होगा। बैठक में मंत्री ने उत्तराखंड में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के पर भी चर्चा की ओर इस बाबत में शीघ्र ही एक बैठक करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के तीन युद्धपोत सिंगापुर पहुंचे

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति कल सिंगापुर के चांगी नौसेना अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत के विकास की गति और जापान की विशेषज्ञता के साथ मिलने पर पूरी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत-जापान संबंध बहुत विशेष हैं और आर्थिक साझेदारी की सफलता के कई शानदार उदाहरण मौजूद...

यूजेवीएन निदेशक मंडल की बैठक आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, प्रमुख...

0
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंदवर्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक...

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा...

0
देहरादून: द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को प्रभावी...

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करेंः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि...