29.2 C
Dehradun
Sunday, June 21, 2026


spot_img

धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर में सचिवालय में कैबिनेट होने जा रही है। धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।इस बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट, आयुष निति, भर्ती परीक्षाओं से संबंधित कार्मिक के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में यूसीसी के मसौदे पर भी चर्चा हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक बैठक में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है।

बैठक में दैनिक वेतन कर्मी महिलाओं को भी मातृत्व अवकाश देने पर भी सरकार कर विचार कर सकती है। संविदा व आउटसोर्स से कार्यरत महिलाओं व एकल पुरूषों को भी बाल दत्तक ग्रहण अवकाश तथा बाल देखभाल संविदा कर्मियों के लिए पितृत्व अवकाश पर भी वित्त मंत्री ने दिया अनुमोदन दिया है।

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा व आउटसोर्स पुरूष कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश देने पर सरकार ने मन बनाया है। इसमें राजकीय कर्मियों की तरह ही 15 दिन का पितृत्व अवकाश दिया जाएगा।

वही 5 सितंबर से अनुपूरक बजट पेश होना है ऐसे मे कैबिनेट बैठक से अनुपूरक बजट क़ो मंजूरी दिला सकती है धामी सरकार ताकि विधानसभा के पटल पर इसे रखा जा सके। इसके अलावा कई अन्य विधेयकों क़ो लेकर भी धामी सरकार फैसला ले सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने नाथू ला दर्रे से होते हुए...

0
नई दिल्ली।  कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 पर गये तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज नाथू ला दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया, जिससे...

विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का...

0
नई दिल्ली। विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्‍वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की...

0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी...