29.5 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड में आयुष्मान भवः अभियान के लिए नोडल अधिकारी किये गये तैनात, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किये आदेश

देहरादून: आयुष्मान भवः अभियान की ग्रांउड जीरो पर प्रगति जानने के लिए उत्तराखंड में नोडल अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार खुद अल्मोड़ा जनपद में अभियान की प्रगति देखेगें। इसके साथ ही 12 अन्य अधिकारियों को अलग-अलग जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिन की 13 अधिकारियों को 13 जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें डॉ आर राजेश कुमार-अल्मोड़ा, डॉ आनंद श्रीवास्तव- उधमसिंहनगर, नमामि बंसल-देहरादून, स्वाति भदौरिया-चमोली, अमनदीप कौर-टिहरी गढ़वाल, डॉ विनीता शाह-रूद्रप्रयाग, डॉ आशुतोष सयाना-उत्तरकाशी, डॉ सीएमएस रावत- पौड़ी गढ़वाल, डॉ चन्द्र प्रकाश भैसोड़ा-बागेश्वर, डॉ अरूण जोशी-नैनीताल, डॉ आर एस रैना-हरिद्वार, डॉ अजय आर्या-पिथौरागढ़ और डॉ केदार शाही को चंपावत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वास्थ्य सचिव की डॉ आर राजेश कुमार की ओर से जारी किये गये आदेश के मुताबिक केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के स्तर पर “आयुष्मान भवः”-A campaign to ensure saturation coverage of Health Schemes अभियान का विमोचन दिनांक 13 सितम्बर, 2023 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्टपति भवन नई दिल्ली से किया गया, तत्पश्चात उत्तराखण्ड राज्य में राज्यपाल भवन से राज्यपाल महोदय द्वारा उक्त अभियान का शुभारम्भ किया गया है। इस अभियान के उत्तराखण्ड राज्य में प्रभावी कियान्वयन / अनुश्रवण हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के आलोक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-३, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-237/15/XXVIII-3-/2023 दिनांक 11.09.2023 द्वारा उत्तराखण्ड के समस्त जिला अधिकारियों को सम्बन्धित जिले का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

एतद् कम में राज्य स्तर पर इस अभियान के समयबद्ध, प्रभावी एवं सफल संचालन एवं अनुश्रवण के दृष्टिगत जिला स्तर पर जिला अधिकारियों के सहयोग हेतु उत्तराखण्ड के समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नामित करते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत निम्नलिखित अधिकारियों को राज्य स्तर पर सम्बन्धित जिलो का प्रभारी अधिकारी नामित किया जाता है ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...