26.1 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

नवरात्रि का तीसरा दिन आज…चिरायु, आरोग्य और सुख-सम्पदा का वरदान देती हैं माँ चंद्रघंटा

आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां भगवती के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा देवी की पूजा अर्चना होती है। मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम ‘चंद्रघंटा’ है। नवरात्र उपासना में तीसरे दिन चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इनका स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। मां के मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचन्द्र है।

इसी कारण देवी के इस स्वरूप का नाम चंद्रघंटा है। मां के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है और वाहन सिंह है।मां चंद्रघंटा की अर्चना भक्तों को जन्म जन्मान्तर के कष्टों से मुक्त कर इस लोक और परलोक में कल्याण प्रदान करने वाली है।

चिरायु, आरोग्य और सुख-सम्पदा का वरदान देती हैं चंद्रघंटा देवी
मां के दस हाथों में कमल धनुष बाण कमंडल तलवार त्रिशूल और गदा जैसे अस्त्र हैं। इसके कंठ में श्वेत पुष्प की माला और रत्नजड़ित मुकुट शीष पर विराजमान है। अपने दोनों हाथों से मां चित्रघंटा भक्तों को चिरआयु, आरोग्य और सुख सम्पदा का वरदान देती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...