23.2 C
Dehradun
Sunday, August 30, 2026


spot_img

दुनियाभर में रह रहे उत्तराखंड मूल के अप्रवासियों को अपनी जड़ो से जोड़ने प्रयास होगा उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल के संचालन को जल्द आरम्भ करने हेतु सचिवालय में आज सम्बन्धित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। एसीएस ने उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल के सम्बन्ध में देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे उत्तराखण्ड मूल के अप्रवासियों के सम्बन्ध में डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस दिशा में देश के विभिन्न राज्यों, शहरों और विदेशों में उत्तराखण्डी अप्रवासियों के संगठनों, एसोसिएशन एवं संस्थाओं की मदद ली जाएगी।

विश्वभर में रह रहे उत्तराखण्ड मूल के अप्रवासियों को अपनी जड़ों का यह प्रयास आगामी दिसम्बर माह में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ही आरम्भ हो जाएगा। इस समिट में देश विदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तराखण्ड अप्रवासियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में राज्य के अप्रवासियों के नियमित अप्रवासी सम्मेलन आयोजित करवाने, उत्तराखण्ड सरकार तथा अप्रवासियों के बीच बेहतर सामंजस्य, अप्रवासियों के निवेश प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही, अप्रवासियों की समस्याओं के तत्काल समाधान की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में उत्तराखण्ड अप्रवासियों के राज्य में समाज कल्याण , महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक उद्यमिता (सोशल इन्टरप्रियोन्शिप), ऑल्ड एज होम आदि में निवेश एवं योगदान को प्रोत्साहित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल अप्रवासियों को राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, टेक्नॉलजी सहित सभी क्षेत्रों में जोड़ने एवं निवेश के लिए प्रोत्साहित भी करेगा।

उन्होंने उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल की वेबसाइट को जल्द से जल्द आरम्भ करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को अन्य राज्यों के अप्रवासी सेल के अध्ययन के निर्देश दिए हैं। एसीएस रतूड़ी के निर्देश पर तत्कालिन व्यवस्था के रूप में सचिवालय में उत्त्राखण्ड अप्रवासी सेल का एक कार्यालय का संचालन जल्द ही शुरू होने जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...