16.5 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

राजौरी में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बीते दिन सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए। इसमें दो अधिकारी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह 9 बजे सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर 2 आतंकवादी फंसे हुए थे।सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में दो अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए।

सर्च ऑपरेशन में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ पैराट्रूपर्स भी शामिल हुए लेकिन आतंकी घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही सेना उन आतंकियों के नजदीक पहुंची, वैसे ही आतंकियों की ओर से सेना पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, इसमें सेना के 2 कैप्टन रैंक के अफसर और दो जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है ताकि आतंकी बचकर भाग न सकें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...