19.9 C
Dehradun
Sunday, May 31, 2026


spot_img

सीएम धामी ने देहरादून से अयोध्या, अमृतसर, पंतनगर, वाराणसी के लिये हवाई सेवाओं का किया शुभारम्भ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून- पंतनगर-वाराणसी के लिये एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत दीप प्रज्जवलित कर, केक काटकर तथा फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा यह प्रयास है कि सम्पूर्ण उत्तराखंड के अंदर लोगों का आवा-गमन सुविधाजनक, सरल व आसान हो, इसके लिये हम निरंतर प्रयासरत हैं तथा देश के लोग उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों में आसानी से आ जा सकें, जिसके लिये हम लगातार कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने हवाई सेवाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि इसके पूर्व हमने देहरादून से पिथौरागढ़ तथा पिथौरागढ़ से देहरादून के लिये एयर कनेक्टिविटी करने के साथ ही हल्द्वानी से चम्पावत, मुनस्यारी तथा पिथौरागढ़ के लिये हेली सेवाओं का शुभारम्भ कर चुके हैं। उन्होंने आज प्रारम्भ हो रही उड़ानों का उल्लेख करते हुये कहा कि आज का दिन काफी शुभ है, जिसके तहत देहरादून- अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिये हवाई सेवाओं का शुभारम्भ किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व तथा कालखण्ड में हवाई सेवा क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इन हवाई सेवाओं के माध्यम से अयोध्या आदि स्थानों के लिये यात्रा करने वाले यात्रियों से जयश्री राम के उद्घोष के बीच मुलाकात तथा बातचीत की और उन्हें मंगल यात्रा की शुभकामनायें दीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की संभावनाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के बीच तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने वाले एक संभावित समझौते की उम्मीदों के...

उर्वरकों के उचित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेत बचाओ अभियान सोमवार से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेत बचाओ अभियान में खेतों, किसानों और गांवों को...

संचार मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट...

0
नई दिल्ली। हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में पहले हिंदी...

कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

0
देहरादून। शनिवार सुबह करीब चार बजे लोहाजंग सड़क पर ल्वाणी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें बांक गांव...

धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी, भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में नैनीताल जिले में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने...