31.9 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने दिया इस्तीफा

देहरादून। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होते ही उत्तराखंड कांग्रेस में असंतोष के स्वर खुलकर सामने आ गए हैं। प्रत्याशी घोषित होने के 10 घंटे के भीतर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने नेतृत्व पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही लिखा कि मैं एक ऐसे विद्यार्थी की तरह महसूस कर रहा हूं, जिसने बहुत मेहनत करी लेकिन उसे कभी भी इम्तिहान में बैठने नहीं दिया गया और प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका नहीं दिया।
दीपक बल्यूटिया ने लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की थी। इससे पहले वह हल्द्वानी नगर निगम व हल्द्वानी विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। दीपक बल्यूटिया का कहना है कि वह 35 वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। बावजूद इसके केंद्रीय नेतृत्व लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा है। इससे आहत होकर वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ दे रहे हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को भेज दिया है। इसकी प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष करन महरा को भी भेजी है। दीपक बल्यूटिया पूर्व सीएम एनडी तिवारी के भतीजे हैं और छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में...

0
देहरादून। यूनाइटेड किंगडम में हिरासत में लिए गए उत्तराखंड निवासी कैप्टन अजय पंत के मामले में  भारतीय उच्चायोग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों...

धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

0
देहरादून। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी...

मंत्री ने डीबीटी के माध्यम से 4098 बालिकाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की...

0
देहरादून। नंदा गौरा योजना के तहत गुरुवार को हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल...

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम...

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...