27 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

कांग्रेस ने हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को उतारा चुनाव मैदान में

देहरादून। कांग्रेस ने शनिवार देर रात्रि हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच में से तीन संसदीय सीटों गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा के लिए गत 12 मार्च को प्रत्याशियों की घोषणा की थी। हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर सहमति नहीं बनने से पेच फंस गया था। पार्टी हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद 11 दिन बाद यह मामला सुलझ सका। प्रत्याशियों के चयन विशेष रूप से हरिद्वार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी बात मनवाने में सफल रहे। वह अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए टिकट की मांग कर रहे थे, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता वर्तमान राजनीतिक चुनौती को देखते हुए हरीश रावत को मजबूत प्रत्याशी बताते रहे।

नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर टिकट की दौड़ में बाजी आखिरकार पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के हाथ लगी। इस सीट पर दावेदारों की दौड़ में पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल भी आगे माने जा रहे थे। बाद में प्रत्याशियों के संबंध में अंतिम निर्णय के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद प्रकाश जोशी पर भरोसा जताया।

विरेंद्र के राजनैतिक कॅरियर का यह पहला चुनाव है। हरीश रावत का लंबा अनुभव राजनीति में रहा है। उन्होंने पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण सीट से बेटी अनुपमा रावत को टिकट दिलाया था, जो कि विधायक है। अब लोकसभा चुनाव में खुद मैदान में उतरने के बजाए बेटे विरेंद्र को टिकट दिला दिया है। राजनीतिक गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि हरीश रावत ने अब अप्रत्यक्ष रूप से अपनी राजनैतिक पारी समाप्ति की घोषणा कर दी है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में होंगे जबकि लोकसभा चुनाव अब 2029 में होंगे और हरीश रावत 75 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं।
यहां ये बात भी अहम है कि अंदरखाने दूसरे गुट के भारी विरोध के बावजूद हरीश रावत अपने बेटे विरेंद्र को टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले उनकी पत्नी रेणुका रावत हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव हार चुकी हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...