देहरादून। नोडल अधिकारी स्वीप मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने सनगांव, सिन्धवाल गॉंव, नाही कला एवं मिसरास पट्टी के जनप्रतिनिधियांे एवं ग्रामवासियांे के साथ बैठक कर आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 मतदान बहिष्कार की घोषणा को समाप्त किये जाने के सम्बन्ध मंे वार्ता की गयी।
ग्राम पंचायत मिसराज पट्टी के उपस्थित ग्राम-प्रधान एवं ग्रामवासी माह के आगामी दिवसो मंे मुख्य विकास अधिकारी के ग्राम पंचायत भ्रमण के आश्वासन पर मतदान बहिष्कार समाप्त करने हेतु सहमत हुये। बैठक मंे उपस्थित सनगांव, सिन्धवाल गॉंव एवं नाहीकलां के जन प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी को लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियांें द्वारा अवगत कराया गया कि 08 किमी0 सड़क निर्माण हेतु सैद्धान्तिक स्वीकृति की प्रक्रिया भारत सरकार के स्तर पर गतिमान है। ग्राम वासियांे द्वारा सड़क निर्माण के सम्बन्ध मंे वन विभाग भारत सरकार के स्तर से सैद्धान्तिक स्वीकृति के उपरान्त ही मतदान के विषय मंे निर्णय लेने हेतु कहा गया। विधानसभा चकराता के अन्तर्गत ग्राम मझगांव के ग्रामवासी वार्ता हेतु उपस्थित नही हुये, जिस कारण उनके प्रकरण पर चर्चा नहीं हो पायी। बैठक मंे जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहित वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग एवं स्वीप टीम के अधिकारी उपस्थित थे।
चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर चुके ग्रामीणों को सीडीओ ने मनाया
Latest Articles
राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र...
आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के पुनर्वास के लिए स्माइल योजना की...
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कमजोर और वंचित वर्गों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास के लिए स्माइल योजना लागू कर रहा है।...
विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा, भारत-पनामा के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज़ की यात्रा से सभी...
पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कल...
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की...
एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति दी जायेगी, ताकि एनईपी के सभी प्रावधानों को शिक्षण संस्थानों में...

















