हरिद्वार। हरिद्वार में हरकी पैड़ी से चोरी किए गए बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में देवर-भाभी है। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल में एसपी सिटी कार्यालय में मामले का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बच्चे का अपहरण भीख मंगवाने और भविष्य में बेचने के लिए किया था। मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीती 9 अप्रैल को नीतू निवासी निवासी जिला बांका बिहार ने हरिद्वार नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में नीतू ने बताया था कि वो अपने बच्चे को नाई घाट पर छोड़कर खाना लेने गई थी, लेकिन जब वो वापस लौटी तो उनका एक साल का बच्चा गायब था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कई टीमों का गठन किया और बच्चों को ढूंढने में लगाया।
पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्हें एक व्यक्ति बच्चे को ले जाता हुआ दिखाई दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की भेजा गया। साथ ही गुमशुदा बालक और संदिग्ध की फोटो सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर जारी की। इसी बीच 12 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि कलियर रूड़की रोड पर होटल कैनाल व्यू के पास गुमशुदा बालक और आरोपी देवेंद्र एक महिला के साथ देखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो बच्चे का भिक्षावृत्ति में इस्तेमाल करते है और बाद में उसे बेच भी देते है। आरोपी देवेंद्र जिला मुजफ्फरनगर उतर प्रदेश का रहने वाला है। वहीं उसके साथ पकड़ी गई महिला रिश्ते में उसकी भाभी लगती है, जो प्रतापुर मेरठ यूपी की रहने वाली है।
चोरी किए गए बच्चे सहित किडनैपर देवर-भाभी गिरफ्तार
Latest Articles
प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए...
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की...
केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...
प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

















