23.5 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

डीएम ने निर्वाचन कंट्रोल रूम व वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

देहरादून। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने जिला आपादा प्रबंधन कार्यालय में बनाये गये निर्वाचन कंट्रोल रूम तथा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय परिसर सभागार में बनाये गये वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए व्यवथाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन कंट्रोलरूम का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन हेतु अधिग्रहित किये गए वाहनों पर जीपीएस  स्थापित किये जाने की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि यह सुुनिश्चित कर लिया जाए कि निर्वाचन हेतु प्रयुक्त होने वाले प्रत्येक वाहन पर जीपीएस लगा हो। इस दौरान उन्होंने अधिग्रहित किये गये वाहनों की जीपीएस लोकशन भी देखी।
इसके उपरान्त उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में बनाए गए वेबकास्टिंग कंट्रोलरूम का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिये कि  जनपद के जिन  बूथों पर वेब कास्टिंग की जा रही है उनका सीधा प्रसारण कंट्रोलरूम में दिखे साथ ही निर्देशित किया की जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में भी वेब कास्टिंग बूथों का सीधा प्रसारण देखने हेतु व्यवस्थाएं बनाई जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, नोडल एमसीएमसी तीरथपाल सिंह, सह नोडल पोस्टल बैलेट अनिल गर्ब्याल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...