देहरादून। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मतदान को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से लेकर, पोलिंग और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करने तक के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया द्वारा समय-समय पर जारी विभिन्न जानकारियां साझा की। सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दूरस्थ पोलिंग बूथ के लिए जिन पोलिंग पार्टियों को दो या तीन दिन पहले रवाना होना है उन्हें यह बात भी खास ध्यान देनी है कि वह जहां रात को विश्राम करेंगे वहीं ईवीएम को भी रखना है। इसकी जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी देना जरूरी होगी। पोलिंग पार्टियां यह भी ध्यान रखें कि वह किसी राजनीतिक दल के या निजी व्यक्तियों के आवास पर किसी भी हालत में ना रुके। ईवीएम को निर्धारित मानकों वाले वाहनों में ही ले जाया जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मॉक पोल और वीवीपैट के बारे में भी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जरूरी जानकारी दी। ईवीएम खराब होने की स्थिति में क्या कदम उठाए जाने और क्या नहीं इस बारे में भी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मॉक पोल का विवरण भी ठीक से दर्ज कर लिया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चैलेंज वोट, टेस्ट वोट, टेंडर वोट आदि के बारे में भी जानकारी साझा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि शाम 5ः00 बजे के बाद कोई भी व्यक्ति मतदेय स्थल के गेट के अंदर नहीं आ पाएं। साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है कि शाम 5ः00 बजे तक गेट के अंदर आए मतदाता को मतदाता पर्ची जरूर दे दी जाए। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि शाम 5ः00 बजे तक जो मतदाता मतदेय स्थल के गेट के भीतर आ चुके हैं उनका मतदान हर हालत में करा लिया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलों पर भीड़ मैनेजमेंट, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, बूथ हेल्थ मैनेजमेंट प्लान और पोस्टल बैलेट आदि के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, मस्तू दास आदि शामिल थे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान को लेकर दिए जरूरी दिशा निर्देश
Latest Articles
इनोवा कार अलकनंदा में समाई, 2 लोगों की मौत, 5 लापता व एक घायल
देहरादून। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां चकासा क्षेत्र में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर...
धामों में क्षमता के अनुरूप दर्शन व्यवस्था के लिए बनाई जाए एसओपी, भीड़ प्रबंधन...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि...
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रनः सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई...
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जनपद की दुर्गम, सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नीति घाटी में आयोजित “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” का...
नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा...
नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता...
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर...
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने...
















